Posts

महावीर कुमार सोनी की दृष्टि में किस तरह शीघ्र विश्व गुरु बन सकता है भारत, इस हेतु क्या विशेष करने की है आवश्यकता

ज्योतिष के क्षेत्र में विशिष्ट नाम अर्जित कर चुके जयपुर निवासी महावीर कुमार सोनी मिलनसार स्वभाव के ऐसे व्यक्ति हैं जो पूरे विश्व में सर्व मैत्री भावना को देखना चाहते हैं, उनका मानना है कि हर प्राणी में ब्रह्म है, अतः किसी भी व्यक्ति, यहां तक कि प्रकृति के छोटे छोटे से प्राणी से भी द्वेष, नफरत या उसके प्रति जरा सी भी घात की भावना नहीं होनी चाहिए, उनका मानना है कि कर्म से ही जाति बनी है, अतः कोई भी व्यक्ति जाति आदि  के आधार पर छोटा या बड़ा नहीं हो सकता, सब समान है, सभी में आपस में प्रेम, सौहार्द, समरसता एवं स्नेह होना चाहिए, कोई भी व्यक्ति अपने द्वारा किए गए कर्मो से ही वो अच्छा या बुरा होता है न कि किसी जाति, समाज आदि में पैदा होने से बड़ा या छोटा हो सकता है। इसी विचारधारा के चलते सोनी सबसे मिलते हैं, सभी वर्गों व राजनैतिक पार्टी के लोगों से मिलते रहते हैं, कोई भी पार्टी हो या संगठन हो, उनमें जब किसी व्यक्ति से संपर्क बढ़ता है तो वे अपने विचारों को शेयर करने का प्रयास करते हैं। उनका मानना है कि भारत अपनी प्राचीन कालीन समृद्वि को जब ही प्राप्त कर सकता है, जब सब एक हों, जाति, समाज एवं रा...

सुदृढ़ लोकतंत्र एवं सुरक्षित भविष्य के लिए मतदाता जागरूकता अभियान द्वारा किया आव्हान

Image
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्राईड ऑफ भारत अवार्ड, राष्ट्र गौरव फाउंडेशन एवं गठजोड़ फिल्म्स की ओर से जारी पोस्टर "सुदृढ़ लोकतंत्र एवं सुरक्षित भविष्य के लिए स्वयं मतदान अवश्य करें और मतदान हेतु अधिकाधिक मतदाताओं को प्रेरित करें" के साथ आव्हान - मुख्य सानिध्य - राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के अध्यक्ष डॉ के के स्वामी जी एवं सचिवालय सेवा के सहायक शासन सचिव श्री धन कुमार लुहाड़िया, डॉ राजेश वैद्य, सहायक शासन सचिव श्री आर एस शेखावत, श्री सिद्धार्थ जी पारीक एवं महावीर कुमार सोनी उपस्थित रहे।

संयुक्त शासन सचिव, गृह विभाग, राज. सरकार श्री अवदेश मीणा, (आई ए एस) के कर कमलों से मतदाता जागरूकता अभियान के पोस्टर का विमोचन

Image
संयुक्त शासन सचिव, गृह विभाग, राज. सरकार श्री अवदेश मीणा, (आई ए एस) द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्राईड ऑफ भारत अवार्ड, राष्ट्र गौरव फाउंडेशन एवं गठजोड़ फिल्म्स एण्ड एंटेरटेनमेंट की ओर से जारी पोस्टर "सुदृढ़ लोकतंत्र एवं सुरक्षित भविष्य के लिए स्वयं मतदान अवश्य करें और मतदान हेतु अधिकाधिक मतदाताओं को प्रेरित करें" का पोस्टर विमोचन कर संदेश दिया।

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक श्री पुरुषोत्तम शर्मा के कर कमलों से मतदाता जागरूकता अभियान के पोस्टर का विमोचन

Image
जयपुर। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक श्री पुरूषोत्तम शर्मा ने गुरुवार को अपने कक्ष में "सुदृढ़ लोकतंत्र एवं सुरक्षित भविष्य के लिए स्वयं मतदान अवश्य करें और मतदान हेतु अधिकाधिक मतदाताओं को प्रेरित करें" थीम पर पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर श्री शर्मा ने प्राइड ऑफ भारत, राष्ट्र गौरव फाउंडेशन एवं गठजोड़ फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने की इस पहल की सराहना की। इस दौरान डॉ. राजेश वैद्य, श्री महावीर कुमार सोनी, श्री धन कुमार जैन एवं श्री सिद्धार्थ पारीक उपस्थित रहे।

Rashtra Gaurav Foundation राष्ट्र गौरव फाउंडेशन

Image
जयपुर| जयपुर निवासी महावीर कुमार सोनी अपने द्वारा कुछ वर्षों पूर्व लाए गए  "राष्ट्र गौरव अवॉर्ड" के आयोजन को करने एवं साथ ही अपने द्वारा कला, संस्कृति, साहित्य, मनोरंजन, फेस्टिवल आदि के क्षेत्र में किए जाने वाले विभिन्न आयोजनो को  "राष्ट्र गौरव फाउंडेशन" के नाम से बनाई गई अपनी नई इकाई "राष्ट्र गौरव फाउंडेशन" के नाम से करेंगे|  यह फाउंडेशन उनकी और उनकी पुत्री मिताली सोनी की रहेगी, अपनी इस नई इकाई को प्रचारित करने के लिए वे इसके देश भर में ब्रांच भी खोल सकते हैं या इसके ब्रांड एम्बेसडर व स्टार प्रचारक बनाएंगे, जो देश में कहीं से हो सकेंगे|